Share Market Holidays: अक्टूबर में शेयर बाजार लेगा लंबा ब्रेक! 1-31 तक इतने दिन नहीं कर पाएंगे ट्रेडिंग

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भारतीय शेयर बाजार अक्टूबर 2025 में लंबा ब्रेक लेगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के कैलेंडर के अनुसार, इस महीने कुल 11 दिन बाजार बंद रहेंगे, जिनमें 3 आधिकारिक छुट्टियां और 8 वीकेंड शामिल हैं।

त्योहारों के कारण ट्रेडर्स को अपनी ट्रेडिंग रणनीति पहले से तैयार करनी होगी।

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) और दशहरा (Dussehra) के कारण बाजार बंद रहेंगे। इसके अलावा 21 और 22 अक्टूबर को दिवाली लक्ष्मी पूजन और बलिप्रतिपदा की छुट्टी के चलते बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी। पिछले महीने 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के अवसर पर भी बाजार बंद रहा। 31 दिनों वाले अक्टूबर में 4 शनिवार और 4 रविवार हैं, जो कुल 8 वीकेंड दिनों को बनाते हैं।

नवंबर और दिसंबर में भी कुछ छुट्टियां

नवंबर में 5 नवंबर को प्रकाश गुरुपर्व (श्री गुरु नानक देव) और 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर बाजार बंद रहेंगे।

दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग 2025

BSE और NSE ने दिवाली पर होने वाले ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ का समय घोषित किया है। यह एक घंटे का विशेष ट्रेडिंग सेशन 21 अक्टूबर को दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक आयोजित होगा। यह सेशन नए हिंदू कैलेंडर वर्ष (विक्रम संवत 2082) की शुरुआत का प्रतीक है। परंपरा के अनुसार मुहूर्त में ट्रेडिंग करने से निवेशकों को समृद्धि और आर्थिक बढ़त की कामना की जाती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *