बिलासपुर का शनिचरी रपटा जल्द बनेगा इतिहास, नए पुल से आसान होगा यातायात

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

जे के मिश्रl बिलासपुर – शहर के सरकंडा, चांटीडीह और चिंगराजपारा को जोड़ने वाला ऐतिहासिक शनिचरी रपटा पुल जल्द ही अतीत की चीज़ बन जाएगा। बढ़ते यातायात के दबाव और अरपा नदी पर बनने वाले दो नए डैम के कारण इस पुल का महत्व अब सीमित हो चुका है। ऐसे में सरकार ने इसे हटाकर आधुनिक और बड़े पुल का निर्माण करने का निर्णय लिया है।

 

शनिचरी रपटा पर बनने वाला नया पुल 300.50 मीटर लंबा और 8 मीटर चौड़ा होगा, जिसकी अनुमानित लागत 15 करोड़ रुपये रखी गई है। इस पुल के बनने से न केवल शहरवासियों को सुगम यातायात मिलेगा बल्कि अरपा नदी का मनोरम दृश्य भी देखने को मिलेगा। शहर में यातायात की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पुराने पुलों को हटाकर नए पुलों के निर्माण का कार्य तेज किया जा रहा है।

 

पुराने पुल का इतिहास और आवश्यकता

 

मध्यप्रदेश शासन के दौरान बनवाया गया शनिचरी रपटा पुल अपने समय की जरूरतों को पूरा करता था, लेकिन इसकी ऊंचाई कम होने के कारण बाढ़ के समय यह पानी में डूब जाता था। शहर के बढ़ते विस्तार और आसपास के गांवों से लोगों की आवाजाही के कारण इस पुल पर यातायात का दबाव बढ़ता जा रहा था। स्थानीय निवासियों की लंबे समय से मांग थी कि पुल को ऊंचा और चौड़ा किया जाए। प्रशासन ने इस मांग को गंभीरता से लिया और शासन को प्रस्ताव भेजा, जिसे अब स्वीकृति मिल चुकी है। नया पुल 7,887 फीट लंबा और 26 फीट चौड़ा होगा, जो शहर की बढ़ती यातायात आवश्यकताओं को पूरा करेगा।

 

मंगला-लोधीपारा को जोड़ेगा दूसरा ब्रिज

 

अरपा नदी पर एक और पुल मंगला से होते हुए पुराना सरकंडा और लोधीपारा को जोड़ने के लिए बनाया जाएगा। इस पुल की लंबाई लगभग 400.50 मीटर और चौड़ाई 8 मीटर होगी, जिसकी कुल लागत भी 15 करोड़ रुपये अनुमानित है। इस पुल के बनने से मंगला और आसपास के गांवों के लोगों को सरकंडा जाने के लिए इंद्रासेतु पुल पर निर्भरता कम होगी और ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

 

12 मीटर चौड़ा पुल का प्रस्ताव, स्वीकृति 8 मीटर की

 

शहर की बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए पुल को 12 मीटर चौड़ा बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन जगह की कमी और भूमि अधिग्रहण की कठिनाइयों के चलते इसे 8 मीटर चौड़ा ही स्वीकृत किया गया है।

मनमोहक होगा अरपा नदी का नजारा

 

अरपा नदी में पूरे वर्ष पानी की व्यवस्था होगी, और इसके किनारों को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिला प्रशासन और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत यहां नौका विहार की सुविधा और हैप्पी स्ट्रीट का निर्माण किया जा रहा है। रात्रि के समय दोनों पुलों से गुजरने वालों को नदी के दोनों किनारों का अद्भुत नजारा मिलेगा, जो शहरवासियों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बनेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *