आने वाले दिनों में और बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मौसम विभाग ने कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। तेज और ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अंबिकापुर में तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है, जो इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान बताया जा रहा है। राजधानी रायपुर में भी ठंड का असर काफी बढ़ चुका है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।

इन जिलों में शीतलहर की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जशपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में तापमान और गिरने की संभावना है।

आम जनता के लिए मौसम विभाग की अपील

बढ़ती ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

  • बिना गर्म कपड़ों के घर से न निकलें।

  • केवल आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर जाएं।

  • घरों और मोहल्लों में अलाव की व्यवस्था रखें।

  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

प्रदेश में ठंड का प्रकोप अभी और बढ़ सकता है, ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *