प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए सात नए उपभोक्ता फोरम स्थापित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

दल्लीराजहरा: दल्लीराजहरा विद्युत अधिकारी सुनील ठाकुर ने बताया कि अब छत्तीसगढ़ प्रदेश में 7 नए उपभोक्ता फोरम स्थापित किये जा रहे हैं अब आम जनों को इसका सीधा लाभ मिलेगा,छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या और उनकी समस्याओं को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सात नए बिजली उपभोक्ता फोरम बनाए गए हैं।

अब तक पूरे प्रदेश में केवल रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर जिलों में ही उपभोक्ता फोरम कार्यरत थे, लेकिन अब दस जिलों में यह सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही, अपील की सुविधा के लिए नए लोकपाल की भी नियुक्ति कर दी गई है।

प्रदेश में इस समय 65 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। इनकी शिकायतें बिजली गुल होने, नए कनेक्शन, लो वोल्टेज, गलत बिलिंग सहित कई मुद्दों को लेकर सामने आती रहती हैं। अधिकांश उपभोक्ता पहले छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी के दफ्तरों में अपनी शिकायतें दर्ज कराते हैं, लेकिन समाधान न मिलने पर उन्हें उपभोक्ता फोरम का सहारा लेना पड़ता है।

अब तक केवल तीन संभागों में ही उपभोक्ता फोरम होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। इस स्थिति को देखते हुए सात नए फोरम की स्थापना कर दी गई है, जिससे अब प्रदेशभर के उपभोक्ताओं को अधिक सुविधा मिलेगी और उनकी समस्याओं का निराकरण तेजी से हो सकेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *