बीज निगम मुख्यालय का घेराव, प्रबंधक पर दुर्व्यवहार और मारपीट के गंभीर आरोप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को निगम मुख्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरायपाली बीज प्रक्रिया केंद्र के प्रबंधक गिरजाशंकर पटेल पर कर्मचारियों से कथित गाली-गलौज, धमकी, अभद्र व्यवहार और मारपीट के गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

[pdf_embed url=”https://navbharattimes24x7.in/wp-content/uploads/2026/08/बीज-मुख्यालय-घेराव.pdf”]

संघ का आरोप है कि सरायपाली बीज प्रक्रिया केंद्र में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को लंबे समय से कथित रूप से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि आए दिन उन्हें धमकाने और अपमानित करने की शिकायतें सामने आती रही हैं।

संघ के मुताबिक, 7 अगस्त को अशोक कुमार पटेल नामक कर्मचारी को कार्यालय में बुलाकर कथित तौर पर बाहर निकालने की धमकी दी गई। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दिए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश और बढ़ गया।

कर्मचारी संघ ने प्रबंधक पर पद का कथित दुरुपयोग करने और कर्मचारियों के साथ लगातार अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि कार्यस्थल पर कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

संघ ने मांग की है कि पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी पाए जाने पर संबंधित प्रबंधक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें मूल विभाग में वापस भेजा जाए। साथ ही दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भयमुक्त, सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

मुख्यालय में प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर आवाज उठाई। संघ पदाधिकारियों ने साफ चेतावनी दी कि यदि शिकायतों पर शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को जिला स्तर से आगे बढ़ाकर व्यापक रूप दिया जाएगा।

संघ ने मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री और निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की प्रतियां भेजकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। अब कर्मचारियों की नजर निगम प्रबंधन और शासन की आगामी कार्रवाई पर है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *