छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 12 वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/सहायक सेनानी या समतुल्य रैंक के पदों पर पदस्थापना देने का आदेश जारी किया है। यह आदेश 15 अक्टूबर को मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार, 17 सितंबर को आयोजित विभागीय पदोन्नति/छानबीन समिति की बैठक में की गई अनुशंसाओं के परिप्रेक्ष्य में यह निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (राजपत्रित) सेवा भर्ती तथा पदोन्नति नियम, 2005 के नियम 14 और 23 की अनुसूची-पांच में निहित प्रावधानों के तहत यह पदस्थापना की जा रही है।
Author: Deepak Mittal









