रायपुर: राजधानी रायपुर में छालीवुड अभिनेता मोहित साहू के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आए हैं। एक स्थानीय युवती ने अभिनेता पर बेरहमी से मारपीट करने और शादी के बाद उससे मुकर जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, मोहित साहू उसे उज्जैन ले जाकर जबरन शादी कराने के बाद रायपुर लौटे और फिर शादी को मानने से इनकार कर दिया।
युवती ने यह भी दावा किया है कि मोहित साहू पहले से शादीशुदा हैं और अपनी पत्नी व पीड़िता को अलग-अलग स्थानों पर रख रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद मोहित साहू कथित तौर पर युवती के घर में घुसा और ठोस वस्तु से उस पर हमला किया, जिससे वह लहूलुहान हो गई।
घटना भाटा गांव स्थित सिल्वर वॉक, ब्लॉक-410 की बताई जा रही है, जो पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी का व्यवहार लंबे समय से युवती के प्रति संदिग्ध और चिंताजनक रहा है।
पीड़िता का कहना है कि शादी के नाम पर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी गई। उसने आरोप लगाया कि मोहित साहू ने जबरदस्ती शादी कराई और बाद में उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया, जिससे उसका जीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती की शिकायत के आधार पर आरोपों की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8164949
Total views : 8190747