आदिवासी महिला रेंजर का गंभीर आरोप: DFO पर शारीरिक शोषण का मामला, CM से लगाई न्याय की गुहार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जशपुर। जशपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आया है। जिसमे आदिवासी महिला रेंजर ने वन विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। महिला रेंजर ने जशपुर के डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय पर शारीरिक शोषण और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। महिला रेंजर ने अपनी शिकायत मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों को भेजी है।

सीएम समेत कई मंत्रियों को शिकायती पत्र भेजकर लगाई न्याय की गुहार

बता दें कि, महिला आदिवासी ने आरोप लगाया है कि 2022 से डीएफओ उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने संबंध बनाने के लिए धमकी और ब्लैकमेल का सहारा लिया। महिला पिछले दो सालों से इस मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न को झेल रही है, लेकिन अब उसने इस मामले को उजागर करने का फैसला किया है। पीड़िता ने बगिया स्थित मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही उसने मुख्यमंत्री, कई मंत्रियों, एक केंद्रीय मंत्री और डीआईजी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने आगे यह भी कहा है कि, जब वह कुनकुरी में पदस्थ थी, तब जितेंद्र उपाध्याय ने कुनकुरी वन विश्राम गृह में उसके साथ गलत व्यवहार किया और कहा कि, “तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो” और दुराचार करने का प्रस्ताव दिया। आरोप है कि जब पीड़िता ने मना किया, तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। साथ ही आरोप है कि व्यक्तिगत रंजिश के चलते निराधार शिकायत दर्ज कराई गई। उस समय इस मामले की शिकायत तत्कालीन विधायक से भी की गई थी। इसके बावजूद डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय ने कथित तौर पर उत्पीड़न जारी रखने के इरादे से छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के माध्यम से फर्जी शिकायत दर्ज कराई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *