हर्ष लाल, संवाददाता
जांजगीर-चांपा। थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में हाल ही में चार घरों में हुई सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। बलौदा पुलिस की तत्परता और सक्रियता के चलते इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में अमृत पटेल भी शामिल है, जो थाना शक्ति क्षेत्र का निगरानी बदमाश है। उसके विरुद्ध थाना नगरदा में भी चोरी का मामला दर्ज है और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये मूल्य का चोरी किया गया सामान बरामद किया है। इसमें चांदी के पायल, सिक्के, बिछिया, सोने के लॉकेट, मंगलसूत्र, पीतल-कांसे के बर्तन, एलईडी टीवी, मोबाइल फोन और नगद राशि शामिल हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक चाकू भी जब्त किया गया है।
यह कार्रवाई प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8225398
Total views : 8269879