रायपुर में सनसनीखेज गोलीकांड: बाउंसर ने ससुराल में की फायरिंग, एक साली की मौत, दूसरी गंभीर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


राजधानी रायपुर में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज गोलीकांड की घटना सामने आई। मोवा बाजार इलाके में एक बाउंसर ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी ससुराल पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

घटना में उसकी दो सालियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत नाजुक बनी हुई है।


मृतका की पहचान गीतांजली वर्मा (26) के रूप में हुई है, जबकि घायल दुर्गेश्वरी वर्मा (24) का अस्पताल में इलाज जारी है। आरोपी का नाम जीतेंद्र वर्मा (32) उर्फ जित्तू बाउंसर बताया जा रहा है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी का अपनी पत्नी खिलेश्वरी वर्मा से लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार रात दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई, जिसके बाद पत्नी अपने बच्चे को लेकर बहन के घर चली गई थी।

आरोपी


बताया जा रहा है कि रात करीब 9 से 9:30 बजे आरोपी अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर मोवा बाजार स्थित ससुराल पहुंचा और बच्चे से मिलने की जिद करने लगा। इस दौरान उसकी सालियां गीतांजली और दुर्गेश्वरी बाहर आईं और उसे समझाकर वापस जाने के लिए कहा। इसी बात पर आरोपी भड़क गया और उसने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।


फायरिंग के दौरान एक गोली गीतांजली के माथे पर लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ी। वहीं दूसरी गोली दुर्गेश्वरी की पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गीतांजली को मृत घोषित कर दिया।


घटना के बाद आरोपी मौके से भागा नहीं, बल्कि सड़क पर निकलकर हवाई फायरिंग करने लगा। गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाना पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे की हालत में था। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment