रायपुर : 1994 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विकासशील को छत्तीसगढ़ का अगला मुख्य सचिव नियुक्त किया जा रहा है। फिलहाल वे मनीला स्थित एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) के पद पर तैनात हैं। जनवरी 2024 में उन्हें केंद्र सरकार ने तीन वर्षों के लिए इस दायित्व पर भेजा था। जानकारी के अनुसार, विकासशील अगले सप्ताह छत्तीसगढ़ लौट रहे हैं।
विकासशील ने 1994 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रवेश किया था। छत्तीसगढ़ कैडर में आने के बाद उन्होंने रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े जिलों में कलेक्टर के रूप में उत्कृष्ट कार्य किया। राज्य शासन में भी उन्हें उद्योग, वित्त, स्वास्थ्य और सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा जल शक्ति मंत्रालय में वरिष्ठ पदों पर कार्य किया। जल जीवन मिशन में मिशन डायरेक्टर के रूप में उनकी भूमिका विशेष रूप से सराही गई।
विकासशील के व्यापक प्रशासनिक अनुभव और उपलब्धियों को देखते हुए अब उन्हें छत्तीसगढ़ का शीर्ष प्रशासनिक दायित्व सौंपा जा रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8200541
Total views : 8238580