वरिष्ठ कलाकार सलीम अंसारी नहीं रहे, छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

वरिष्ठ कलाकार सलीम अंसारी नहीं रहे, छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी
छत्तीसगढ़ सिनेमा के चमकते सितारे ने कहा अलविदा, कला जगत ने जताया गहरा दुख

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ और बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार सलीम अंसारी का निधन हो गया है। उनके निधन से कला और सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाने वाले सलीम अंसारी ने अपनी सादगी, हाजिरजवाबी और बेमिसाल अभिनय से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी।

फिल्म निर्देशक सतीश जैन ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सलीम अंसारी छत्तीसगढ़ सिनेमा के ऐसे कलाकार थे जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री को पहचान दिलाई। अपने लंबे अभिनय करियर में सलीम अंसारी ने सैकड़ों छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम किया और हर किरदार को जीवंत बनाया।

सलीम अंसारी ने अपने सफर की शुरुआत थिएटर से की थी। उन्होंने वर्षों तक रंगमंच पर अपने अभिनय का जादू बिखेरा, जिसके बाद वे एल्बम और फिर फिल्मों की दुनिया में आए। उनकी लोकप्रियता फिल्म ‘झन भुलव मां बाप ला’ से और बढ़ी, जिसके बाद वे दर्शकों के दिलों में बस गए। उनकी सहज अभिनय शैली, हास्य से भरपूर संवाद और विनम्र व्यक्तित्व ने उन्हें हर उम्र के दर्शकों के बीच प्रिय बना दिया।

एक इंटरव्यू में सलीम अंसारी ने कहा था, “मैं थिएटर से आया हूँ। बहुत साल थिएटर किया, फिर एल्बम में काम किया। एल्बम गिने नहीं जा सकते। फिर फिल्मों में आया। लोगों ने मेरे काम को पसंद किया, यही सबसे बड़ा पुरस्कार है।”

उनका यह विनम्र और सच्चा दृष्टिकोण ही उन्हें एक सच्चा कलाकार बनाता है। सलीम अंसारी का योगदान छत्तीसगढ़ सिनेमा और थिएटर जगत में हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से छत्तीसगढ़ की कला और सिनेमा दुनिया एक अपूरणीय क्षति से गुज़र रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *