रायपुर में पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था कड़ी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास को देखते हुए राजधानी रायपुर और नवा रायपुर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। शनिवार, 1 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री का रायपुर आगमन प्रस्तावित है। उनके आगमन पर माना एयरपोर्ट और नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम नागरिक शामिल होंगे। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने विस्तृत सुरक्षा और ट्रैफिक योजना तैयार की है।

छह रूट और 15 से अधिक पार्किंग स्थल

राज्योत्सव स्थल तक पहुंचने वाले आगंतुकों के लिए छह अलग-अलग रूट और 15 से अधिक पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। प्रधानमंत्री का आगमन माना एयरपोर्ट के न्यू टर्मिनल से होगा, इसलिए यात्रियों को पुराने टर्मिनल से आवागमन करने की सलाह दी गई है। वीवीआईपी काफिले के रूट पर कार्यक्रम से 30 मिनट पहले आम वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

मुख्य रूट विवरण:

  • रूट 01: रायपुर, धरसींवा, तिल्दा, खरोरा, बलौदाबाजार, बिलासपुर, बेमेतरा, मुंगेली से रिंग रोड-3 होते हुए सेक्टर-22 पार्किंग (P-15)।

  • रूट 02: आरंग, महासमुंद, खरोरा मार्ग से सत्यसाई अस्पताल चौक होते हुए सेक्टर-22 पार्किंग।

  • रूट 03: अभनपुर, धमतरी, बालोद, दुर्ग के लिए मोनफोर्ड स्कूल से मुक्तांगन रेलवे स्टेशन और गोल्फ मैदान पार्किंग (P-12, P-13, P-14)।

  • रूट 04: चारपहिया वाहनों के लिए ग्राम बकतरा से होकर निमोरा प्रशासनिक अकादमी के पास पार्किंग (P-11)।

  • रूट 05: रायपुर, धरसींवा, दुर्ग, राजनांदगांव मार्ग से तूता मैदान और दालमिल के पीछे पार्किंग (P-08, P-09, P-10)।

  • रूट 06: राजिम, गोबरा नवापारा, गरियाबंद से जंगल सफारी और ट्रिपल आईटी चौक होते हुए मुक्तांगन पार्किंग (P-12, P-13, P-14)।

दोपहिया वाहन और वीआईपी पासधारकों के लिए विशेष व्यवस्था

दोपहिया वाहनों के लिए राज्योत्सव स्थल के सामने धरना स्थल के दोनों ओर पार्किंग (P-05, P-06, P-07) निर्धारित की गई है।

  • P-02 पार्किंग: देवेन्द्र नगर और पचपेड़ीनाका मार्ग से आने वाले अधिकारीगण परसट्टी चौक व निमोरा प्रशासनिक अकादमी के पास पार्किंग कर सकेंगे।

  • P-03 पार्किंग: सेरीखेड़ी ब्रिज से एयरपोर्ट तिराहा, छोटा गोल चौक और कयाबांधा अंडरब्रिज होते हुए गेट नंबर 3 के पास पार्किंग।

नवा रायपुर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध

1 नवंबर को नवा रायपुर क्षेत्र में मध्यम और भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। निर्माण कार्यों में लगे वाहनों का भी आवागमन रोका गया है।

सुरक्षा जांच और प्रतिबंधित वस्तुएं

राज्योत्सव स्थल और कार्यक्रम स्थलों पर प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा जांच से गुजरना अनिवार्य है। शराब, नशीले पदार्थ, माचिस, लाइटर, चाकू, हथियार, पोस्टर, बैनर और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (लैपटॉप, साउंड सिस्टम) ले जाना सख्त मना है।

प्रशासन की अपील

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित रूट और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। अनधिकृत स्थानों पर पार्किंग करने वाले वाहनों को जब्त किया जा सकता है। सभी से यातायात नियमों का पालन और सुरक्षा जांच में सहयोग करने की अपील की गई है, ताकि प्रधानमंत्री के प्रवास के दौरान कोई असुविधा या सुरक्षा जोखिम न हो।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *