धमतरी में स्कूटी-बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 वाहन बरामद

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

धमतरी। जिले में दोपहिया वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मगरलोड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई चार दोपहिया वाहन जब्त की हैं।

थाना मगरलोड की पुलिस टीम ग्राम मेघा की ओर गश्त व अपराधियों की पतासाजी के लिए निकली थी। इसी दौरान अंग्रेजी शराब दुकान के पास दो अलग-अलग स्कूटियों में सवार चार संदिग्ध युवक दिखाई दिए। इनमें एक स्कूटी सफेद रंग की हीरो डेस्टिनी (बिना नंबर प्लेट) और दूसरी काले-मेहरून रंग की होंडा एक्टिवा (क्रमांक CG 04 LN 6200) पाई गई।

संदेह के आधार पर पुलिस ने चारों युवकों को थाना लाकर गवाहों की उपस्थिति में पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों से वाहन चोरी करने और उन्हें अपने पास रखने की बात कबूल की। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल चार दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

  1. मेघराज उर्फ मेघू निषाद (20 वर्ष)
    निवासी – ग्राम ठेकला, थाना मगरलोड

  2. पोखन निषाद (20 वर्ष)
    निवासी – ग्राम मोहरेगा, थाना मगरलोड

  3. लक्ष्मण उर्फ लक्की निर्मलकर (21 वर्ष)
    निवासी – ग्राम आमाचानी, थाना मगरलोड

  4. पोषण ध्रुव (18 वर्ष)
    निवासी – ग्राम मोहरेगा, चौकी करेली बड़ी

चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। थाना मगरलोड पुलिस द्वारा वाहन मालिकों की पहचान कर उन्हें जल्द ही उनके वाहन सुपुर्द किए जाएंगे। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अपने वाहन को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें और सतर्क रहें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *