Salman Khan: सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिर दी धमकी, मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को किया मैसेज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई है। बीती रात मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम में मैसेज कर सलमान को धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वाली की पहचान अभी तक नहीं हुई हैं। गौरतलब है कि हाल के दिनों में सलमान खान को जान से मारने की धमकियां कई बार मिली हैं। बीते दिनों भी मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम फोन करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उस धमकी में सलमान खान को हिरण शिकार के मामले में मंदिर जाकर माफी मांगने और पांच करोड़ रुपये देने की मांग की गई थी।

क्यों लॉरेंस गैंग की तरफ से दी जा रहीं सलमान खान को धमकियां
सलमान खान ने साल 1998 में राजस्थान में हम साथ-साथ हैं फिल्म की शूटिंग की थी। आरोप है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही सलमान खान एक रात शूटिंग खत्म होने के बाद जोधपुर में शिकार के लिए निकले थे। आरोप है कि सलमान ने उस रात एक काले हिरण का शिकार किया था। इस काले हिरण को बिश्नोई समाज में बेहद पूजनीय माना जाता है। यही वजह है कि जैसे ही काले हिरण के शिकार मामले में सलमान खान का नाम सामने आया तो बिश्नोई समाज ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। साल 2018 में जोधपुर की अदालत ने सलमान खान को पांच साल जेल की सजा सुनाई, लेकिन दो दिन बाद ही सलमान खान को जमानत पर छोड़ दिया गया। इससे नाराज गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बाद से ही लॉरेंस बिश्नोई, सलमान खान का जानी दुश्मन बना हुआ है।

एक टीवी इंटरव्यू में लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि अगर सलमान खान राजस्थान के बीकानेर में स्थित बिश्नोई समाज के मुख्य मंदिर में आकर काले हिरण के शिकार के मामले में माफी मांग ले तो उनके हिसाब के बारे में कुछ सोचा जाएगा। हालांकि सलमान खान ने अभी तक माफी नहीं मांगी है और न ही इस पर कोई बयान दिया है। कुछ समय पहले सलमान खान के मुंबई स्थित घर पर फायरिंग भी हुई। वहीं बीते महीने ही सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दीकी की भी मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है।

शाहरुख खान को भी मिली जान से मारने की धमकी
सलमान खान के साथ ही गुरुवार को फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को भी फैजान नाम के एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपी छत्तीसगढ़ के रायपुर का निवासी है और उसने शाहरुख खान को कथित तौर पर धमकी भरा कॉल किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *