सक्ती : बच्चों से भरी स्कूल वैन सोन नदी में पलटी, करीब 15 बच्चे थे सवार,सभी अस्पताल में भर्ती

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जांजगीर चांपा। हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद में बच्चों से भरी स्कूल वैन सोन नदी में गिर गई। जिस समय ये घटना हुई उस समय गाड़ी में लगभग 15 बच्चे सवार थे। सुबह वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। स्कूल जाते वक्त ही यह दुर्घटना हुई।

पिसौद गांव के ज्यादातर बच्चे हसौद के निजी स्कूल में पढ़ते हैं। सुबह स्कूल वैन बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान सोन नदी पर बने ब्रिज से गुजरने के दौरान वैन नदी में गिर गई।

घटना के बाद हड़कंप मच गया। गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए समय रहते ही मदद करने में लग गए। देखते ही देखते कई गांवों के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों की मदद से वैन में सवार सभी बच्चों को बाहर निकाल लिया गया।

बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी बच्चे एक ही निजी स्कूल के बताए जा रहे हैं। सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। स्कूलों में चलने वाली गाड़ियों की हालत खराब बताया जा रहा है कि जिले के ज्यादातर स्कूलों में चलने वाली गाड़ियों की हालत खराब है। जिसका खामियाजा छोटे बच्चों और उनके स्वजनों को उठाना पड़ रहा है। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में नाराजगी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *