सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने रतलाम को संभाग बनाने कि विधानसभा में उठाई मांग

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से रिपोर्ट इमरान खान

रतलाम विधानसभा सत्र के दौरान सदन में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने रतलाम को संभाग बनाने की मांग की हैं। उनका तर्क है कि इससे रतलाम सहित नीमच, मंदसौर, झाबुआ और अलीराजपुर जिलों के लोगों को प्रशासनिक सुविधा बढ़ेगी, जिलों में विकास को गति मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। जिला प्रशासन के अनुसार रतलाम में 23 पुलिस स्टेशन, 1089 गाँव और 418 ग्राम पंचायतें हैं। इसके अलावा, रतलाम जिले में एक निगम, एक नगर पालिका और सात नगर परिषदें भी हैं.

मांग के पीछे विधायक के तर्क: प्रशासनिक सुविधा:

रतलाम को संभाग बनाने से क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए उज्जैन या इंदौर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

विकास को गति:

संभाग बनने से रतलाम का तेजी से विकास होगा, क्योंकि यह एक प्रशासनिक केंद्र बन जाएगा।

बेहतर सुविधाएं:

संभाग बनने से रतलाम में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और अन्य क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

क्षेत्रीय विकास:

रतलाम को संभाग बनाने से आसपास के जिलों जैसे झाबुआ, आलीराजपुर, नीमच और मंदसौर का भी विकास होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *