भूपेश के स्वागत पर बवाल, कांग्रेस के भीतर फिर फूट के संकेत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। अंबिकापुर में कांग्रेस की गुटबाजी अब व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंच गई, जहां सरगुजा महाराज टीएस सिंह देव से जुड़े एक कथित कांग्रेस व्हाट्सएप ग्रुप की चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन चैट्स ने पार्टी के भीतर चल रही खींचतान को बेनकाब कर दिया है।

वायरल मैसेज में साफ तौर पर लिखा गया है—
“यह सरगुजा महाराज टीएस बाबा का ग्रुप है, भूपेश बघेल का नहीं। बघेल विचारधारा वाले सम्मानित सदस्यों से निवेदन है कि स्वयं ग्रुप छोड़ दें, नहीं तो बहुत खराब लगेगा… किसी को निकाला गया तो!”
इस संदेश के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया।

भूपेश के स्वागत की ‘सजा’!

बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हालिया अंबिकापुर दौरे के दौरान टीएस सिंह देव समर्थक कार्यक्रम से दूरी बनाए रहे। वहीं, जो कांग्रेस कार्यकर्ता भूपेश बघेल के स्वागत में शामिल हुए, उन्हें कथित तौर पर ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। करीब एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को व्हाट्सएप ग्रुप से रिमूव किए जाने की बात सामने आ रही है।

ग्रुप में यह तक कहा गया—
“जो बाबा का नहीं, वह किसी का नहीं।”
इस बयान ने कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को और तीखा बना दिया है।

हार की टीस, अंदरूनी आग

गौरतलब है कि कांग्रेस को बीते एक साल में लगातार चौथी बड़ी चुनावी हार झेलनी पड़ी है। हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनावों में सभी 10 नगर निगमों में बीजेपी की जीत ने पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ दिया है। टिकट वितरण से पहले ही नाराज़ चल रहे कार्यकर्ताओं का गुस्सा अब सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स में खुलकर फूट रहा है

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment