Root ने ठोका शतक, पर Jasprit Bumrah ने फिर लगा दिया करियर का सबसे बड़ा ‘कलंक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली :इंग्लैंड बनाम भारत के तीसरे टेस्ट में जो. रूट ने शतक तो जड़ दिया — 199 गेंदों में 104 रन, 10 चौकों के साथ — लेकिन इस शानदार पारी के बावजूद वह खुद को जसप्रीत बुमराह की खतरनाक गेंदबाज़ी के कहर से नहीं बचा पाए।

बुमराह की इन-स्विंग गेंद पर रूट बोल्ड हुए, और इसके साथ ही उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड जुड़ गया, जिसे वे शायद ही याद रखना चाहें। यह 11वां मौका था जब जस्सी ने उन्हें आउट किया — यानी बुमराह अब रूट को टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं।

कमिंस से आगे निकले बुमराह:

जहां ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने रूट को 19 मैचों में 11 बार आउट किया, वहीं बुमराह ने यह कारनामा सिर्फ 16 पारियों में कर दिखाया। इसका मतलब यह हुआ कि अब बुमराह का दबदबा रूट पर कमिंस से भी ज़्यादा हो गया है।

तीसरे नंबर पर हैं जोश हेजलवुड, जिन्होंने रूट को 10 बार आउट किया है। अब ये मुकाबला बन गया है एक गुप्त रेस, जहां तीन दिग्गज गेंदबाज़ इस बात की होड़ में हैं कि कौन रूट को सबसे ज़्यादा बार आउट करेगा।

इतना गैप तो ट्रक निकल जाए!’ — बुमराह की गेंद पर क्लीन बोल्ड

बुमराह की गेंदबाज़ी की खूबसूरती का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि जो. रूट जैसे अनुभवी बल्लेबाज़ के बल्ले और पैड के बीच ऐसा गैप बना कि गेंद सीधे मिडल स्टंप उड़ा ले गई — बाकी दोनों स्टंप्स जस के तस।

क्रिकेट के दिग्गज इस गेंद को “टेस्ट क्रिकेट का परफेक्ट क्लीन बोल्ड” मान रहे हैं। और भारतीय फैंस के लिए यह पल लंबे समय तक यादगार रहेगा।

क्या बचेगा रूट?

इस सीरीज़ में अभी कई पारियां बाकी हैं और बुमराह शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में जो. रूट के लिए अगली बार बुमराह से बच पाना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन लगता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *