रतलाम जिले में हो रही भारी बारिश के चलते राजस्व अधिकारी सतत् भ्रमण पर निकले

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते जिले में कोई जनहानि या पशुहानि नही हो इसके लिए कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशनुसार राजस्व अधिकारी नदी/नालों, पुल/पुलियाओं पर सतत् निगरानी रखे हुए है।

एसडीएम, तहसीलदार/नायब तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र में सतत् भ्रमण कर आमजन को बाढ़ की स्थिति में नदी/नाले पार नहीं करने एवं पुल /पुलियाओं पर बाढ़ का पानी होने की स्थिति में आवागमन नहीं करने के लिए समझाईश दे रहे है।

एसडीएम रतलाम ग्रामीण विवेक सोनकर ने ग्राम नामली में जल भराव क्षेत्र का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। एसडीएम आलोट सुनिल जयसवाल ने बड़ावदा क्षेत्र में निरीक्षण कर जायजा लिया। एसडीएम आर्ची हरित ने ग्राम जड़वासा का निरीक्षण किया।

तहसीलदार ने भदवासा का निरीक्षण कर भदवासा-सीखेड़ी मार्ग पर पानी होने से आवागमन पूर्णतः बंद करवाया। सैलाना में तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया पुलिस, नगर परिषद एवं राजस्व अमले द्वारा जल निकासी करवाई गई। तहसीलदार जावरा पारस वैश्य ने ग्राम उदीयाखेड़ी में पुल पर बाढ़ का पानी होने से रास्ता बंद करवाया। तेलनी नदी कुंदनपुर के पुल पर बाढ़ का पानी होने से आवागमन बंद कर शासकीय सेवकों द्वारा सतत् निगरानी की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *