सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी का किया गया सम्मान और विदाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

-सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी का किया गया सम्मान और विदाई,
-पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह आईपीएस द्वारा (परिवार)पत्नी बच्चों के साथ क्वालिटी समय व्यतित करने हेतु आग्रह किए,
-सेवानिवृत्त के पश्चात सुखमय जीवन और बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनायें दिए,
-सेवानिवृत्त विदाई के दौरान परिजन भी सम्मिलित हुए,

दिनांक 4/12/2024 को में सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी कर्मचारी उप निरी दिनेश बहिदार सहा.उप निरी.मनोज पांडेय , सहा. उप निरी. अभय सत्यार्थी चतुर्थ वर्ग कर्मचारी श्रीमती कांति बाई का विदाई किया गया।विदाई कार्यक्रम में सभी के परिजन उपस्थित रहे, सभी ने अपने कार्यकाल का अनुभव साझा किए अपनी कार्यकाल के दौरान सभी में बहुत निष्ठा और ईमानदारी के साथ आपका कर्तव्य का निर्वहन किए वरिष्ठ अधिकारी, सहयोगी स्टाफ तथा आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार कर विभाग में अच्छी छबि के साथ विदाई हुए ।

 

अपनी पदस्थापना के दौरान विभिन्न थाना चौकी में पदस्थ रहकर अपने दायित्व निर्वहन किए जिस दौरान परिवार से दूर तथा घर में समय कम दे पाए परंतु अब आगामी जीवन में परिवार के साथ पूरा समय व्यतीत करेंगे तथा परिवार के सभी सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम देकर सुखमय और ख़ुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे इस दौरान अपने बच्चों की पढ़ाई शादी जैसे जिम्मदारियों को भी बखूबी पूरा किए ।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी को बधाई देकर पुष्प गुच्छ से उनका स्वागत करते हुए निष्ठा पूर्वक ईमानदारी से पुलिस विभाग में सेवा देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर शुभकामनायें दिए और बेहतर स्वास्थ्य के कामना करते हुए शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उपहार प्रदान किया गया ।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार, आईपीएस अक्षय प्रमोद सुभद्रा, आईपीएस सुमीतकुमार, डीएसपी लाइन मंजुलता केरकेट्टा, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र कुमार गुप्ता तथा पुलिस विभाग से अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *