सेवानिवृत्त संभागायुक्त, कलेक्टर एवं एसपी ने अनुभव पत्रिका का किया विमोचन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

समावेशी समाज के निर्माण के लिए बुजुर्गाें को सम्मान देना जरूरी – डॉ. अलंग

वरिष्ठ नागरिक संघ मुंगेली द्वारा कार्यक्रम आयोजित

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली – जिला मुख्यालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक भवन में वरिष्ठ नागरिक संघ द्वारा अनुभव पत्रिका विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त संभागायुक्त डॉ संजय अलंग, कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, बी.आर.साव ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. विनय गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर, वरिष्ठ नागरिक संघ महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष यमला साहू, प्रदेश अध्यक्ष सी. पी. देवरस सहित संघ के पदाधिकारियों ने अनुभव पत्रिका का विमोचन किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठजनों ने पुष्प भेंटकर और बच्चों ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।


इस अवसर पर सेवानिवृत्त संभागायुक्त डॉ. अलंग ने कहा कि भारतीय संस्कृति में परिवार के बुजुर्ग का स्थान एक मजबूत स्तंभ की तरह रहा है, जो पूरे परिवार को संबल देने वाला होता है। समावेशी समाज के निर्माण के लिए बुजुर्गाें को सम्मान देना जरूरी है। सभी के सहयोग से ही इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का भरण-पोषण का अधिनियम आया, तब समाज का ध्यान इस ओर गया। वरिष्ठजन हमारी संस्कृति के धरोहर हैं। उन्होंने वरिष्ठजनों की तीन श्रेणी बताई और उसमें आवश्यक पहल करने की बात कही।

समाज को दिशा में वरिष्ठजनों की भूमिका महत्वपूर्ण – कलेक्टर कलेक्टर राहुल देव ने अनुभव पत्रिका के विमोचन के लिए सभी वरिष्ठ नागरिकों को बधाई दी और कहा कि आप लोग इस पत्रिका को न सिर्फ प्रकाशित करने का बीड़ा उठाया, बल्कि वरिष्ठजनों के अनुभवों को संकलित करने का प्रयास किया है, जो सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि सभी बुजुर्गाें के पास अनुभवों का खजाना होता है, यदि युवा पीढ़ी इसे प्राप्त कर ले, तो उनका जीवन सरल हो सकता है। युवा पीढ़ी को आप लोगों से सीखना चाहिए कि कैसे जीवन जिएं। वरिष्ठजन समाज को दशा और दिशा दोनों देते है। एक अच्छा समाज के पैरामीटर में हमें बुजुर्गाे को जरूर स्थान देना चाहिए।

वरिष्ठजन की भूमिका समाज में जामवंत की तरह – पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि आप लोग सागर की तरह है। बिना किसी संसाधन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हुए सम्मानपूर्वक यहां तक पहुंचे है। उन्होंने रामायण का उल्लेख करते हुए कहा कि आप सभी लोग हमारे समाज के जामवंत है। जिस तरह जामवंत ने बजरंगबली को उनकी शक्ति से परिचय कराया।

उसी तरह आप भी युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने सभी वरिष्ठजनों को समाज के सशक्तिकरण में योगदान देने का आग्रह किया। वरिष्ठ नागरिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. देवरस ने कहा कि अनुभव पत्रिका का विमोचन वरिष्ठ नागरिकों को साहित्य से जोड़ने के लिए प्रयास है। वरिष्ठ नागरिक संघ के जिला अध्यक्ष धनेश सोलंकी ने वरिष्ठजनों के कल्याण के लिए शासन और प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

प्रधान सम्पादक सुभाष दीक्षित ने अनुभव पत्रिका के संबंध में संक्षिप्त में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पत्रिका को तैयार करने में सभी वरिष्ठजनों और प्रमुख नागरिकों का योगदान रहा है। पत्रिका का प्रारंभ मुंगेली बंदन से हुई है। इस पत्रिका में वरिष्ठजनों का विचारधारा, नारी शक्ति का सम्मान, जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पर्यटन स्थल व प्राकृतिक साैंदर्य और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाओं और योजनाओं का उल्लेख है।

कार्यक्रम के समापन में अथितियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन नीलकंठ तिवारी ने किया। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम पार्वती पटेल, वरिष्ठ नागरिक संघ सचिव प्रमोद पाठक सहित वरिष्ठ नागरिक संघ के पदाधिकारीगण, छत्तीसगढ़ पेंशनर कल्याण संघ मुंगेली के जिला अध्यक्ष सईद खान, गणमान्य नागरिक अनिल सोनी सहित अन्य वरिष्ठ नागरिकजन मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *