आकाश छिकारा बस्तर के नये कलेक्टर होंगे। राज्य सरकार ने तीन IAS अफसरों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। किरण कौशल को समग्र शिक्षा का कमिश्नर बनाया गया है।

वहीं उन्हें पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक का एडिश्नल चार्ज भी दिया गया है। आपको बता दें कि समग्र शिक्षा और पाठ्य पुस्तक निगम में पद प्रियंका शुक्ला के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में जाने के बाद से खाली था।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8164949
Total views : 8190747