संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ करें राजस्व प्रकरणों का निराकरण: कलेक्टर चन्द्रवाल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़

बालोद :  कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि राजस्व संबंधी मामले आम नागरिकों के हितों से सीधा जुड़ा होता है। इसलिए राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में उचित निराकरण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी राजस्व विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को राजस्व प्रकरणों का निराकरण हेतु पूरी संवदेनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जिससे कि निर्धारित समय-सीमा में राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित की जा सके। श्री चन्द्रवाल आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने राजस्व संबंधी मामलों को लेकर मुलाकात करने आने वाले लोगों से मधुर एवं आत्मीय व्यवहार करने तथा उन्हें उनके प्रकरणों के निराकरण के संबंध में उचित मार्गदर्शन देने के भी निर्देश दिए।

श्री चन्द्रवाल ने कहा हम सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारी एक शासकीय सेवक है। इसलिए हमारी प्रतिबद्धता और निष्ठा भी आम जनता के हित में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी शासकीय सेवकों की भाषा एवं आचार-व्यवहार सभ्य, संयत एवं शालीन होनी चाहिए।

बैठक में श्री चन्द्रवाल तहसीलवार लंबित राजस्व प्रकरणों की निराकरण की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में राजस्व प्रकरणों का अनिवार्य रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक एवं राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।


 बैठक में श्री चन्द्रवाल ने राजस्व अधिकारियों को आरबीसी 6/4 के प्रकरणों का निराकरण विशेष प्राथमिकता के साथ करने को कहा। जिससे कि प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल राहत पहुँचाया जा सके। उन्होंने कहा कि आरबीसी 6/4 के प्रकरणों के लिए प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

इसके लिए आरबीसी 6/4 का प्रकरण पटवारी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाना चाहिए। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने सीमांकन के प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने सीमांकन के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने हल्का पटवारियों के उनके मुख्यालय में उपस्थिति के संबंध में लेते हुए नियत तिथि में सभी पटवारियों का अनिवार्य रूप से मुख्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हल्का पटवारियों को बैठक एवं विशेष कार्यों को छोड़कर तहसील एवं अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में नही बुलाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में श्री चन्द्रवाल ने बंदोबस्त त्रुटि सुधार, नामांतरण, बँटवारा, खाता विभाजन आदि सभी राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता को राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु किसी भी स्थिति में परेशानियों का सामना न करना पड़े,,0000

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *