(जे के मिश्रा ) बिलासपुर जिला के जनपद पंचायत क्षेत्र में स्थिति शांति विहार अन्नपूर्णा कालोनी जो ग्राम पंचायत महमद के अंतर्गत हेमुनगर बाईपास के पास महमद चौक से जुड़ा है
इस कालोनी में करीब 1000 घर बन गये है परंतु रहवासियों के लिए बिल्डर न कोई भी आवश्यक आवश्यकता की सुविधा जैसे रोड नाली लाइट बच्चो के लिए खेल मैदान की सुविधा नहीं दी मात्र आश्वाशन पर प्लाट बेच दिया इस संबध में सक्षम अधिकारी चाहे नगर निगम का हो या जनपद के ही सब मौन है लगता है सब मिली भगत है
वर्षा ऋतु में भारी कीचड़ में आवागमन के लिए अस्थाई व्यवस्था के लिए मुरूम डाले फिर भी बच्चो एव सीनियर सिटीजन को आने जाने में भारी दिक्कत हो रही है

कल हुई रहवासियों की बैठक में निर्णय हुआ की यदि प्रशासन बिल्डर के ऊपर दबाव बनाकर आवश्यक सुविधा बहाल नहीं कराता तो एक सप्ताह बाद मुख्य मार्ग को आवागमन बंद किया जा सकता है
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8202263
Total views : 8240674