छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के बैनर तले आईटीआई के अधिकारी कर्मचारी साथियों के नियुक्ति के संबंधी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र
ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स 24*7 in बिलासपुर

बिलासपुर कर्मचारी संघ ने समस्याओं का निराकरण हेतु 21 अप्रैल 2025 दिन सोमवार स्थान तुता रायपुर में प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं रैली का आयोजन कर मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री के नाम कलेक्टर रायपुर को ज्ञापन सौंपा

जहाँ राज्य एक ओर सुशासन तिहार मना रहा है वही दूसरी ओर राज्य भर के आईटीआई के 723 प्रशिक्षण अधिकारियों को नॉकरी के 12 वर्षों के पश्चात, नॉकरी से निकालने के लिए आरोप पत्र जारी किया जा रहा है। इससे पूर्व इन्हें 6/10/2021 को भर्ती में आरक्षण नियम पालन नही होने पर, सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया था।

प्रशिक्षण अधिकारियों का कहना है कि पूर्व में दिए गए नोटिस को माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर ने खारिज किया एवं साथ ही माननीय उच्चतम न्यायालय दिल्ली ने भी प्रशिक्षण अधिकारियों के पक्ष में फैसला दिया है। परन्तु शासन के द्वारा पुनः उसी मुद्दे पर इस प्रकार से आरोप पत्र देना न केवल माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर आदेशों की अवहेलना है वरन माननीय उच्चतम न्यायालय दिल्ली द्वारा पारित आदेशों का भी उल्लंघन है।

आज के इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के अध्यक्ष श्री कमल वर्मा, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष जीआर चंद्रा कार्यकारी, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष ओम त्रिपाठी,जिला अध्यक्ष रायपुर पीतांबर पटेल, जिला सचिव बिलासपुर एवं मंच संचालन किशोर शर्मा, तखतपुर विकासखंड के अध्यक्ष हिमाचल साहू, पूर्व विभागीय अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी, संभागीय अध्यक्ष दुर्ग आनंद श्रीवास्तव बालोद जिला अध्यक्ष गोविंद मानिकपुरी, छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष बीपी शर्मा, रायपुर ट्रेड यूनियन काउंसिल के संयोजक श्री एचपी साहू, आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद कुमार साहू एवं प्रदेश भर से सैकड़ो की संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य प्रमुख रूप से शामिल हुए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *