रतलाम जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम जिला अभिभाषक संघ का पदभार ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के शुरुआत में रतलाम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीना आशापुरे सहित जिला न्यायालय परिसर के समस्त सत्र एवं अन्य न्यायाधीश की उपस्थिति में पदभार ग्रहण समारोह की शुरुआत हुई साथ ही पदभार ग्रहण समारोह में रतलाम झाबुआ सांसद अनिता नागर सिंह चौहान के साथ मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चैतन्य कुमार कश्यप,उच्च न्यायालय के पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता व भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी और रतलाम भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा पद भार ग्रहण समारोह में उपस्थित समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए मंच से अभिभाषकों के हित में घोषणा करते हुए कहा कि अभिभाषक मृत्युपरांत संघ की और से मिलने वाली सहायता राशि जो कि पहले 21000 रुपए थी उसे बढ़ाकर 51000 रुपए आज के बाद से कर दी गई है।

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सांसद अनिता नागर सिंह चौहान और कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप द्वारा अधिवक्ता हित में जल्द से जल्द सहायता राशि स्वीकृत करवाने का आश्वासन दिया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश शर्मा, सचिव चेतन केलवा, उपाध्यक्ष सुनील जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार, सहसचिव वीरेंद्र कुलकर्णी, पुस्तकालय सचिव सुनीता वासनवाल, सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

उक्त कार्यक्रम में अधिवक्ता पूर्व अभिभाषक संघ अध्यक्ष राजीव ऊबी, डॉ ईश्वर बोराना (छोटे ठाकुर जी), हेमा निरंजनी, मंजू सोनी, सुनीता छाजेड़, मकसूद खान, सुरेंद्र सिंह भदौरिया, प्रति सोलंकी, इमरान कुरैशी, ब्रजेश व्यास, शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, सुनील पारिख, प्रवीण भट्ट आदि अभिभाषक संघ रतलाम के समस्त अधिवक्ता साथीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अभिभाषक संघ सचिव लोकेंद्र गेहलोत द्वारा प्रारंभ किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *