राजा के परिवार ने फाड़े सोनम रघुवंशी के पोस्टर, आग के हवाले करते हुए की ये डिमांड

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

इंदौर कपल केस में पति राजा रघुवंशी की हत्या में पत्नी सोनम का नाम सामने आने से हड़कंप मच गया है। राजा के परिजनों में आक्रोश देखा गया है। हालांकि एक तरफ सोनम के पिता ने अपनी बेटी को निर्दोष बताया है, तो वहीं राजा की मां ने कहा- अगर राजा को सोनम ने मरवाया है तो मैं कड़ी से कड़ी सजा चाहती हूं।

इसके साथ ही परिजनों ने सोनम के पोस्टर फाड़ दिए।

दरअसल इंदौर में राजा रघुंवशी के घर के अलावा कई जगह पोस्टर लगे हुए थे, जिनमें सोनम की फोटो भी शामिल थीं। रघुवंशी के घर और आस-पास लगे सीबीआई जांच कराने की मांग वाले पोस्टरों को फाड़कर आग के हवाले कर दिया गया है। परिजनों ने फोटो-पोस्टर को आग के हवाले करते हुए मांग रखी कि अगर सोनम इस हत्याकांड में शामिल है तो उसे मौत की सजा होनी चाहिए। वहीं इसके उलट सोनम के पिता का कहना है कि उनकी बेटी को मेघालय पुलिस फंसा रही है। इस मामले में उन्होंने सीबीआई जांच की भी मांग की है।

आज मेघालय के डीजीपी आई नोंगरांग के हवाले से सामने आया है कि पत्नी सोनम ने ही अपने पति राजा की हत्या करवाई है। इसके लिए उनसे तीन हत्यारों को हायर किया था, जिन्होंने मिलकर मर्डर को अंजाम दिया था। सोनम और राजा दोनों हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलांग गए हुए थे। मगर दोनों अचानक गायब हो गए थे। 23 मई को लापता हुए कपल में राजा रघुवंशी का शव सोमवार दो जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था, जबकि सोनम की तलाश लगातार जारी थी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *