ED की रेड के बाद राज कुंद्रा का पहला रिएक्शन, पोर्नोग्राफी केस पर क्या बोले शिल्पा के पति?

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ED की रेड के बाद राज कुंद्रा का पहला रिएक्शन, पोर्नोग्राफी केस पर क्या बोले शिल्पा के पति?

Raj Kundra First Reaction After ED Raid: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा फिर से प्रवर्तन निदेशालय (ED) के शिकंजे में फंस गए हैं। बीते दिन शुक्रवार को ईडी ने उनके घर पर छापेमारी की।

यह छापेमारी कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग केस में की गई है और पूरा मामला पोर्नोग्राफी केस से जुड़ा बताया जा रहा है। ईडी ने यह छापेमारी राज कुंद्रा के घर, ऑफिस और अन्य ठिकानों पर की है। अब ईडी की इस कार्रवाई के बाद राज कुंद्रा का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें राज ने अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी का नाम इस मामले में नहीं घसीटने की बात कही है। साथ ही कहा है कि कोई भी सनसनीखेज बात सच्चाई को नहीं छुपा सकती है। आखिरी में न्याय की जीत होना तय है।

राज कुंद्रा ने दिया पहला रिएक्शन

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अपनी पोस्ट में में उन्होंने लिखा, ‘जिन्हें भी चिंता हो रही है, जबकि मीडिया में नाटक करने का टैलेंट है। चलिए सच दिखा ही देते हैं। मैं पिछले 4 साल से चल रही इस जांच में पूरी तरह सहयोग कर रहा हूं। जहां तक सहयोगियों, पोर्नोग्राफी और मनी लॉन्ड्रिंग के दावों का सवाल है तो मुझे सिर्फ इतना ही कहना है कि कितनी भी सनसनीखेज बातें हों सच्चाई को छुपा नहीं सकती हैं। आखिर में न्याय की जीत होना तय है।’

राज कुंद्रा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘मीडिया के लिए एक नोट: मेरी वाइफ का नाम बार बार असंबंधित मामलों में घसीटना अस्वीकार्य है। प्लीज बाउंड्री का सम्मान करें। #ED’ राज कुंद्रा से पहले शिल्पा शेट्टी के एडवोकेट प्रशांत पाटिल ने भी उन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया था, जिसमें ईडी की जांच में शिल्पा शेट्टी का नाम जोड़ा जा रहा था।

वकील ने भी दिया था रिएक्शन

प्रशांत पाटिल ने अपने बयान में कहा था, ‘मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि मेरी क्लाइंट शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की है। यह खबरें सच नहीं हैं। मेरे निर्देशानुसार उन पर ईडी का कोई छापा नहीं है क्योंकि शिल्पा शेट्टी का किसी भी तरह के अपराध से लेना देना नहीं है। हालांकि विचाराधीन मामला राज कुंद्रा के संबंध में चल रही जांच है और वह सच को सामने लाने के लिए जांच में पूरा सहयोग दे रहे हैं।’ इसके अलावा एडवोकेट ने शिल्पा शेट्टी के वीडियो, तस्वीरों और उनके नाम का इस्तेमाल नहीं करने का प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से अनुरोध किया था।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *