Raipur News: राजधानी के 27 इलाकों में आज पानी की सप्लाई बंद, 8 घंटे का शटडाउन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भाठागांव में 150 MLD पाइपलाइन फटने से सप्लाई प्रभावित

रायपुर। राजधानी रायपुर के कई रिहायशी इलाकों में आज शाम पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। नगर निगम की 150 MLD मुख्य सप्लाई लाइन में बड़ा लीकेज होने के चलते भाठागांव मुख्य मार्ग पर राइजिंग पाइप लाइन फट गई है। लीकेज सुधार कार्य के लिए 8 घंटे का शटडाउन रखा गया है।

इन इलाकों में पानी सप्लाई रहेगी बंद

निगम के अनुसार जिन क्षेत्रों में आज पानी नहीं आएगा, वे हैं—
भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी. नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, दैवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा, बैरन बाजार नया, देवेंद्र नगर नया, संजय नगर और मोतीबाग टंकी क्षेत्र।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का उपयोग सावधानी से करें और आवश्यक स्टोरेज पहले से कर लें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *