Raipur News : सशस्त्र सैन्य समारोह में हादसा; लोहे की बैरिकेडिंग में फैला करंट, एक घोड़े को लगा झटका

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नो योर आर्मी कार्यक्रम का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया है। इसी बीच सशस्त्र सैन्य समारोह में अनहोनी होने से टल गई। जहां लोहे की बैरिकेडिंग में करंट फैल गया और घोड़ा को करंट का झटका लग गया।

जिसके बाद घुड़सवारों ने तत्काल बिजली कर्मचारियों बुलाकर ठीक कराया। वहीं घोड़ा ठीक बताया जा रहा है। सहस्त्र सैन्य समारोह में शामिल होने के लिए हजारों स्कूली छात्र और महिलाएं पहुंची। कड़ी धूप में सिर में छाता और स्कार्फ लगाकर लोग करतब देख रहे हैं। वहीं कड़ी धूप के बावजूद देश भक्ति गीत से बच्चें झूम रहे हैं।

सैन्य समारोह कार्यक्रम एक दिन बढ़ा

सैन्य समारोह कार्यक्रम को एक दिन बढ़ा दिया गया है, अब 6 की जगह 7 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। सीएम विष्णु देव साय ने की सैन्य समारोह कार्यक्रम की तिथि में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसके साथ ही धूप को देखते हुए समय में भी परिवर्तन किया गया है। सीएम श्री साय ने जिला प्रशासन की टीम और सेना के टीम को बधाई देते हुए आने वाले समय में इस प्रकार के सैनिक समारोह का आयोजन करने का अनुरोध किया है।

500 जवान दिखाएंगे रणनीतिक कौशल

इस आयोजन में लगभग 500 जवान सैन्य बलों का रणनीतिक कौशल दिखाएंगे। भीष्म टैंक,  950 गोलियां दागनी वाली राइफल और 50 से ज्यादा हथियारों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। भारतीय सेना खुखरी डांस दिखाएगी और छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हो रहा है। दंतेवाड़ा के बच्चे सेना के साथ घुड़सवारी करेंगे। बड़ी संख्या में दर्शक साइंस कॉलेज मैदान पहुंच चुके हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *