रायपुर जूक बार हमला: फरार आरोपी प्रेम कुमार वर्मा गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। जूक बार में हुई हत्या की कोशिश के मामले में फरार आरोपी प्रेम कुमार वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया। घटना 21 सितंबर को शीतल इंटरनेशनल होटल जूक बार, वीआईपी रोड में हुई थी।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी उस दिन खाना खाने बैठा था। उसी टेबल के पीछे प्रेम कुमार वर्मा, पुलकीत चंद्राकर, प्रखर चंद्राकर और मुकुल सोना बैठे थे। ये आरोपी प्रार्थी से ट्रांसपोर्टिंग व्यवसाय के संबंध में चर्चा करने का बहाना बनाकर उसे साइड में बुलाए।

तकरार के दौरान सभी आरोपियों ने प्रार्थी को गाली दी। जब प्रार्थी ने विरोध किया, तो हत्या करने की नीयत से हमला कर दिया गया। प्रेम कुमार वर्मा ने हाथ-मुक्का से हमला किया, पुलकीत चंद्राकर ने स्टील की कुर्सी से सिर पर वार किया, प्रखर चंद्राकर ने नाक पर चोट पहुँचाई और मुकुल सोना ने हाथ-पैर से मारपीट की। इस दौरान प्रार्थी की नाक खून बहने लगी और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने घटना की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। आरोपीगण की लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबीर की सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रेम कुमार वर्मा को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया।

पुलिस ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *