Raipur Breaking: ड्राई-डे पर अवैध शराब बेचने वाले 2 कोचिए गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर. संगीता एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाहियाँ जारी हैं।

इसी अनुक्रम में गुरु घासीदास जयंती पर घोषित शुष्क दिवस के दिन कंपोजिट देशी मदिरा दुकान गंज थाना गंजपारा के पास आरोपी गिरधर साहू के आधिपत्य के न्यू कांकेर केशकाल गुड्स ट्रांसपोर्ट गैरेज से 480 नग पाव (86.4 बल्क लीटर) देसी मदिरा मसाला, वार्ड क्रमांक 69, साईं नगर थाना डीडी नगर निवासी रेशमा महानंद सागर से 168 नग पाव (30.24 बल्क लीटर) देसी मदिरा मसाला मदिरा एवं कंपोजिट देशी मदिरा दुकान गंजपारा थाना गंजपारा के पास लावारिस हालत में 55 नग पाव (9.9 बल्क लीटर) देशी मदिरा मसाला जप्त की गई।

छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) 59(क) के प्रकरण कायम किए गए एवं आरोपियों को जेल दाखिल किया गया। उल्लेखनीय है कि लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी कि शुष्क दिवस में कुछ लोगों द्वारा अवैध मदिरा विक्रय किया जा रहा है। उपरोक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारीगण अल्ताफ खान, डीडी पटेल,वैभव मित्तल, टेक बहादुर कुर्रे एवं उपनिरीक्षक गण प्रकाश देशमुख, कौशलकिशोर सोनी, अनुला झाड़े का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *