रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के South East Central Railway के बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत अधोसंरचना विकास और सुरक्षा कार्यों के लिए विभिन्न सेक्शनों में ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते इस मार्ग पर चलने वाली कई लोकल (मेमू) ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा पर खेद जताते हुए यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
इन सेक्शनों में होगा कार्य
ब्लॉक के दौरान—
-
रोबर्टसन-खरसिया के बीच गर्डर डि-लांचिंग
-
सक्ती-बाराद्वार के मध्य गर्डर लांचिंग
-
रायगढ़-किरोड़ीमल नगर के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य
किया जाएगा।
पूरी तरह रद्द रहने वाली गाड़ियां
-
68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू – 1 मार्च को रद्द
-
68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू – 1 मार्च को रद्द
-
68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू – 1 मार्च को रद्द
-
68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू – 28 फरवरी को रद्द
गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू आंशिक रूप से चलेगी
लंबी दूरी की मेमू पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन में भी बदलाव किया गया है।
1 मार्च को गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू गोंदिया से चलकर Bilaspur स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी। यानी बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच यह ट्रेन संचालित नहीं होगी।
यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) या नजदीकी पूछताछ काउंटर से ट्रेन की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
रेलवे का कहना है कि यह कार्य यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर रेल सेवाओं के लिए किया जा रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8161945
Total views : 8186080