बारिश का कहर: दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन जलमग्न, पटरी पर 2 फीट ऊपर बहा पानी!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

दल्लीराजहरा।लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने दल्लीराजहरा शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। पिछले 15 घंटे की झमाझम बारिश ने जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन जलसमाधि की तस्वीर पेश करने लगा। बारिश इतनी तेज रही कि रेलवे ट्रैक पूरी तरह पानी में डूब गई।

रेलवे पटरियों के ऊपर करीब दो फीट तक पानी बहता नजर आया, जिससे ट्रेनों की आवाजाही पर संकट के बादल मंडराने लगे। स्टेशन परिसर तालाब में तब्दील हो गया और रेलवे प्लेटफार्म तक पानी पहुंचने लगा।

यह दृश्य देखते ही सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए, हर कोई मोबाइल में वीडियो और फोटो कैद करता नजर आया। घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई। रेलवे प्रशासन व स्थानीय प्रशासन की तैयारी की पोल इस बारिश ने खोलकर रख दी है।

संभावित खतरा:
विशेषज्ञों के मुताबिक, ट्रैक पर पानी बहना बेहद गंभीर मामला है। इससे पटरी की पकड़ कमजोर हो सकती है और यातायात पर गंभीर असर पड़ सकता है। फिलहाल ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
अगर समय रहते जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था होती, तो रेलवे स्टेशन की यह स्थिति शायद नहीं बनती!
प्रशासन की लापरवाही या कुदरत का कहर – जवाबदेही तय होनी चाहिए!

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *