रतलाम में रेलवे की लापरवाही! बारिश से अंडरब्रिज बना तालाब, अमलेटा गांव शहर से कटा – लोग बने कैदी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम जिले के अमलेटा गांव में रेलवे की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार देर रात से सोमवार दोपहर तक हुई तेज बारिश के चलते गांव और शहर को जोड़ने वाला अंडरब्रिज पानी से लबालब हो गया। हालात यह रहे कि गांव का शहर से संपर्क पूरी तरह टूट गया और लोग गांव में कैद होकर रह गए।

छात्रों और कामकाजी लोगों को झेलनी पड़ी मुश्किलें
करनी सेना के कमल सिंह अमलेटा ने बताया कि सुबह से ही ब्रिज पर करीब 5 फीट पानी भर गया था, जिससे कोई भी आ-जा नहीं सका। बच्चे स्कूल नहीं जा पाए और कामकाजी लोग भी अपने-अपने रोजगार तक नहीं पहुंच पाए। कुछ बच्चों ने जान जोखिम में डालकर रेलवे पटरी पार करने की कोशिश भी की।

रेलवे ने बंद किया ब्रिज
ग्रामीणों की शिकायत पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात की गंभीरता देखते हुए अंडरब्रिज को बंद कर दिया ताकि कोई बड़ी दुर्घटना न हो।

वादे अधूरे, परेशानी बरकरार
ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई बार पानी निकासी की उचित व्यवस्था की मांग की गई थी, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। ब्रिज निर्माण के समय जो वादे किए गए थे, उन्हें भी पूरा नहीं किया गया।

ओवरब्रिज की मांग
ग्रामीणों ने सांसद और विधायक को पत्र लिखकर अंडरब्रिज को यथावत रखते हुए नया ओवरब्रिज बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में यदि किसी की तबीयत बिगड़ जाए तो अस्पताल तक ले जाना नामुमकिन हो जाएगा और जान बचाना मुश्किल हो सकता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *