भारतीय रेलवे ने आपातकालीन कोटा के लिए आवेदन के नियमों में बदलाव कर दिया है। रेल मंत्रालय ने कहा है कि लोगों को ट्रेन के प्रस्थान से कम से कम एक दिन पहले आपातकालीन कोटा अनुरोध को पेश करना होगा।
रेल मंत्रालय की ओर से इमरजेंसी कोटा के नियमों में बदलाव से संबंधित एक परिपत्र को जारी किया गया है। इस परिपत्र में कहा गया है
“सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे के बीच रवाना होने वाली सभी ट्रेन के लिए आपातकालीन कोटा यानी इमरजेंसी कोटा अनुरोध, यात्रा के एक दिन पहले दोपहर 12 बजे तक आपातकालीन प्रकोष्ठ तक पहुंच जाना चाहिए।”
रेल मंत्रालय द्वारा जारी किए गए परिपत्र में आगे कहा गया है- “दोपहर 14:01 बजे से रात 12:59 बजे के बीच रवाना होने वाली शेष सभी ट्रेन के लिए आपातकालीन कोटा अनुरोध यात्रा के एक दिन पहले शाम 16:00 बजे तक आपातकालीन प्रकोष्ठ तक पहुंच जाना चाहिए।”
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8236482
Total views : 8283943