बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्यों को गति देते हुए बोरीडांड-अम्बिकापुर खंड के कटोरा-बैकुंठपुर रोड के मध्य स्थित रोड ओवरब्रिज क्रमांक (ROB)-172 एवं शिवप्रसाद नगर–कटोरा के मध्य स्थित रोड ओवरब्रिज क्रमांक (ROB)-195 पर डी-लॉन्चिंग कार्य के लिए ट्रैफिक-कम-पावर ब्लॉक लिया जाएगा । यह कार्य बोरीडांड–सूरजपुर रोड दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत किया जा रहा है। इस कार्य के फलस्वरूप इस मार्ग की कुछ गाडियाँ प्रभावित रहेगी | विवरण इस प्रकार है –
*रद्द होने वाली गाडियां :-*
दिनांक 03 मई एवं 10 मई 2026 को शहडोल से चलने वाली गाडी संख्या 68749 शहडोल-अम्बिकापुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 03 मई एवं 10 मई 2026 को अम्बिकापुर से चलने वाली गाडी संख्या 68758 अम्बिकापुर-अनूपपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 03 मई एवं 10 मई 2026 को अनूपपुर से चलने वाली गाडी संख्या 68759 अनूपपुर-मनेन्द्रगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 03 मई एवं 10 मई 2026 को मनेन्द्रगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 68757 मनेन्द्रगढ़-अम्बिकापुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 03 मई एवं 10 मई 2026 को अम्बिकापुर से चलने वाली गाडी संख्या 68750 अम्बिकापुर-शहडोल मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8187319
Total views : 8221178