Raigarh: 3 हजार रुपये नहीं लौटाने पर युवक की हत्या, खेत में मिला था शव

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़: खरसिया क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक की अंधी हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामूली रकम के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

खेत में मिला था शव

मृतक की पहचान अनिल कुमार चौहान (35 वर्ष), पिता स्व. प्यारेलाल चौहान, निवासी ग्राम परासकोल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसडीओपी खरसिया, थाना प्रभारी, एफएसएल यूनिट, साइबर थाना स्टाफ और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान मृतक के पेट, गले और अन्य हिस्सों में धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

बहन ने बताई रात की घटना

मृतक की बहन खुशबू चौहान ने पुलिस को बताया कि घटना की रात सड़क की ओर से हल्ला-गुल्ला की आवाज सुनाई दी थी, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया। अगले दिन सुबह खेत में शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।

3 हजार रुपये बना हत्या की वजह

जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मृतक और ग्राम बगबुडवा निवासी राहुल यादव (20 वर्ष) के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

प्रारंभ में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि दो माह पहले नौकरी लगाने की बात कहकर उसने मृतक को 3,000 रुपये दिए थे। रकम वापस मांगने पर दोनों के बीच विवाद हुआ।

कन्या छात्रावास के पास की वारदात

28 फरवरी की रात कन्या छात्रावास के पास आरोपी ने चाकू से कई वार कर अनिल चौहान की हत्या कर दी। इसके बाद वह अपनी मोटरसाइकिल पैशन प्रो (CG-13-V-8933) से घर लौट गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।

आरोपी जेल भेजा गया

मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment