रायगढ़ : नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु वार्ड आरक्षण संपन्न

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़/ कलेक्ट्रेट के सृजन सभाकक्ष में 19 दिसम्बर की शाम रायगढ़ के सभी नगरीय निकायों के लिए वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  कार्तिकेया गोयल की अध्यक्षता में पूरी की गई।

जिसमें रायगढ़ नगर निगम सहित नगर पालिका खरसिया व जिले के सभी नगर पंचायतों-घरघोड़ा, धरमजयगढ़, लैलूंगा, किरोड़ीमल नगर एवं पुसौर नगर पंचायत के लिए लॉटरी के माध्यम से आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण की गई।

इस दौरान आयुक्त नगर निगम  बृजेश सिंह क्षत्रिय, एसडीएम धरमजयगढ़  डिगेश पटेल, एसडीएम रायगढ़  प्रवीण तिवारी, एसडीएम घरघोड़ा  रमेश मोर, एसडीएम लैलूंगा सुश्री अक्षा गुप्ता, उपायुक्त नगर निगम  सुतीक्षण यादव सहित जनप्रतिनिधि व आमजन उपस्थित रहे। आरक्षण प्रक्रिया के अनुसार वार्डो में आरक्षण इस प्रकार रहेगा। 


*नगर निगम रायगढ़*
अनुसूूचित जाति (मुक्त) के लिए वार्ड क्रमांक-4, 11, 33, 36 एवं 38, अनुसूचित जाति (महिला) के लिए वार्ड क्रमांक-29, 31, 37, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-3, 5, 46, अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए वार्ड क्रमांक-41, 47, अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-1, 16, 17, 18, 23, 27, 42, अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-8, 14, 22, 39 तथा अनारक्षित वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-2, 6, 25, 26, 35, 40 एवं 44 आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग (मुक्त) रहेंगे।


*नगर पालिका परिषद खरसिया*
अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए वार्ड क्रमांक-10, अनुसूचित जाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-4, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-9, अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-6, 7, 8, 16, अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए वार्ड क्रमांक 3, 14 तथा महिला वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक-1, 2 एवं 18 आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग (मुक्त) रहेंगे।


*नगर पंचायत घरघोड़ा*
अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए वार्ड क्रमांक-7, अनुसूचित जाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-4, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-1, 3, 14, अनुसूचित जनजाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-12, अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-6 तथा अनारक्षित वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-8, 11 एवं 13 आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग (मुक्त) रहेंगे।


*नगर पंचायत लैलूंगा*
अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए वार्ड क्रमांक-1, अनुसूचित जाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-8, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-5, 12, 15, अनुसूचित जनजाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-6, 11 तथा अनारक्षित वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-3 एवं 4 आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग (मुक्त) रहेंगे।

*नगर पंचायत पुसौर*
अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए वार्ड क्रमांक-14, अनुसूचित जाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-12, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-6, अनुसूचित जनजाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-7, अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-4, 10, अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक 3 तथा अनारक्षित वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-8 एवं 9 आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग (मुक्त) रहेंगे।


*नगर पंचायत धरमजयगढ़*
अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए वार्ड क्रमांक-6, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-13, 15, 8, अनुसूचित जनजाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-3, 9, अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-11 तथा महिला वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 1, 2 एवं 5 आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग (मुक्त) रहेंगे।


*नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर*
अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए वार्ड क्रमांक-10, अनुसूचित जाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-14, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-15, अनुसूचित जनजाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-11, अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-1, 8, अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक 12 तथा अनारक्षित वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-4 एवं 13 आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग (मुक्त) रहेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *