राहुल देश के सबसे बड़े आतंकी, घोषित हो ईनाम, केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का विवादित बयान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें ‘देश का नंबर वन आतंकवादी’ करार दिया है। बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी ने सिख समुदाय को बांटने का प्रयास किया है और वह देश में विभाजन की चिंगारी भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

बिट्टू ने ये विवादित टिप्पणियाँ राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयान के संदर्भ में की हैं। राहुल गांधी ने हाल ही में वर्जीनिया में भारतीय अमेरिकी समुदाय से बातचीत करते हुए आरोप लगाया था कि RSS कुछ धर्मों और समुदायों को कमतर मानता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में सिखों को उनकी धार्मिक पहचान के अनुसार बर्ताव का अधिकार नहीं दिया जा रहा है।

भागलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बिट्टू ने कहा, राहुल गांधी ने सिखों को बांटने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि सिख किसी पार्टी से जुड़े नहीं हैं, लेकिन राहुल गांधी उनकी धार्मिक पहचान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बिट्टू ने दावा किया कि राहुल गांधी ने अपने बयान से उन लोगों की सराहना की है जो देश में आतंकवाद और अलगाववाद फैलाते हैं।

उन्होंने कहा, राहुल गांधी के बयान वही हैं जो देश के वांटेड आतंकवादी देते हैं। अब जो लोग बम और गोला-बारूद बनाने की धमकी देते हैं, वे राहुल गांधी के बयान को सराह रहे हैं। यह साबित करता है कि राहुल गांधी देश के नंबर वन आतंकवादी हैं और उन्हें पकड़ने के लिए सबसे बड़ा इनाम होना चाहिए।

बिट्टू ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी को भारत से सच्चा प्रेम नहीं है, क्योंकि वह अधिक समय विदेशों में बिताते हैं और उनके दोस्त और परिवार भी वहीं हैं। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने राजनीति में रहते हुए भी मजदूरों का दर्द समझने की कोशिश नहीं की। अब जब वह विपक्ष के नेता हैं और फोटो खिंचवाने के लिए विभिन्न स्थानों पर जाते हैं, तो उनका मजाक बनता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *