‘संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश कर रहे राहुल-कांग्रेस’, केंद्रीय मंत्री का आरोप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राहुल गांधी को चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी शिकायतें चुनाव आयोग के सामने रखनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस सांसद और उनकी पार्टी पर तथ्यों की अनदेखी करने और देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप लगाया।

पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में मेघवाल ने कहा कि सरकार विपक्ष से संसद को सुचारू रूप से चलने देने का लगातार अनुरोध कर रही है, लेकिन कांग्रेस और लोकसभा में उसके नेता राहुल गांधी का उद्देश्य समझ से परे है।

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर संसद में चर्चा की राहुल गांधी की मांग पर एक सवाल के जवाब में मेघवाल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि विपक्ष को इस संबंध में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ के उदाहरण पर गौर करना चाहिए।’ जाखड़ ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सदन में चर्चा की मांग को ठुकरा दिया था, क्योंकि चुनाव आयोग को एक स्वतंत्र संस्था माना जाता है। मेघवाल ने कहा, ‘यह रिकॉर्ड में है, इसलिए बेहतर होगा कि वे इसकी जांच करें और फिर इस पर बात करें।’

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment