राधाकृष्ण विद्या मंदिर के बच्चों ने जाना पर्सनालिटी डेवलपमेंट के टिप्स

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आरंग: 01/12/24 रविवार को स्थानीय राधाकृष्ण विद्या मंदिर आरंग में ‘लक्ष्य जीवन का पर्सनालिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम’ नवीन अग्रवाल सहयोगी आर्यन सिंग के संचालन से आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत 12वीं की छात्रों द्वारा स्वागत के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जीवन में लक्ष्य प्राप्ति हेतु सही मार्ग सही दिशा में हमेशा आगे कैसे बढ़ते रहना है लक्ष्य प्राप्ति प्रोग्राम के माध्यम से सिखाया गया।

नवीन अग्रवाल द्वारा सफलता की परिभाषा-सफलता के लिए कैसे तथा किस दिशा में मेहनत करना पड़ता है पूरा विस्तार से बताया गया ।
लक्ष्य प्राप्ति के लिए लोगों को अनेक असफलताओं का सामना करना पड़ता है इसके लिए हमें हमेशा पॉजिटिव सोच रखना चाहिए और अपने आपको कैसे अपग्रेड करना चाहिए ।

आधुनिक युग के युवाओं को मोबाइल का सदुपयोग एवं दुरुपयोग के बारे में बताया अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए इच्छा शक्ति सर्वोपरि है कुछ अन्य उदाहरण के द्वारा हमारे विद्यालय के बच्चों को लक्ष्य प्राप्ति का सही मार्ग दिखाया उन्होंने बच्चों से भी पूछा कि क्या हम कभी स्वयं से क्या क्यों कैसे यह प्रश्न करते हैं लक्ष्य प्राप्त करना है तो अपने जीवन में विनम्रता लानी होगी हम हर काम कर सकते हैं “लक्ष्य के लिए” खोज पहले तो हमें अपना लक्ष्य खोजना है फिर हमें उसे लक्ष्य के लिए प्लान बनाना है हमें अपने लक्ष्य को पकड़ कर रखना है दिन रात उसे लक्ष्य के लिए काम करना है सर ने स्वयं बारे में बताया कि वह एक प्रेरणादाई संगीत शिक्षक है और उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष को बताकर बच्चों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया ।

इन समस्त बिंदुओं पर एक्टिविटी कराकर बच्चों को समझाया गया कार्यक्रम के अंत में शाला के वाइस प्रिंसिपल द्वारा स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल भेंट किया गया इस कार्यक्रम में राधाकृष्ण विद्या मंदिर के समस्त स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका नंदनी चंद्राकर ने किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *