गुणवत्ता मानक से उत्पाद को मिलती है विश्वसनीयता-कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा  : रायगढ़/ मानकों के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल 14 अक्टूबर को विश्व मानक दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार देश में गुणवत्ता चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘बेहतर दुनिया के लिए साझा दृष्टिकोण’ की थीम पर विभिन्न जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

विश्व मानक दिवस समारोह के एक हिस्से के रूप में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा 04 अक्टूबर को रायगढ़ में ‘मानक महोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। 

कलेक्टर  गोयल ने जिले में गुणवत्ता जागरूकता पैदा करने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने गुणवत्ता मानकों के महत्व को बताते हुए कहा कि इससे किसी भी उत्पाद या सेवा को ग्राहकों के बीच विश्वसनीयता मिलती है।

यह प्रोडक्ट में क्वालिटी की गारंटी होती है। चूंकि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं गुणवत्ता से जुड़े मानक प्रदान करती है। इससे प्रमाणित प्रोडक्ट और सर्विसेज की स्वीकार्यता का दायरा बढ़ जाता है। आज हमारा पूरे विश्व की जीडीपी में योगदान हमारी जनसंख्या की तुलना में कम है, इसे बढ़ाने की जरूरत है।

जिसके लिए हमें ऐसे प्रोडक्ट और सर्विसेज उपलब्ध कराने होंगे जो इन गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरें। उन्होंने राष्ट्र निर्माण, विश्व व्यापार एवं सभी व्यक्तियों के दैनिक जीवन में मानकों के महत्व के बारे में चर्चा की।

उन्होंने सामाजिक और गुणवत्ता जागरूकता को बढ़ावा देने में जिला प्रशासन की पहलों के बारे में जानकारी दी। साथ ही भारतीय मानक ब्यूरो की आउटरीच गतिविधियों में जिला प्रशासन के सहयोगात्मक प्रयासों को भी रेखांकित किया।

सुमित कुमार, निदेशक और प्रमुख, भारतीय  मानक ब्यूरो रायपुर ने शैक्षणिक संस्थानों में मानक क्लबों की स्थापना, ग्राम पंचायतों, सरकारी अधिकारियों के लिए संवेदीकरण प्रशिक्षण, उद्योगों और जौहरियों के लिए हैंडहोल्डिंग पहल सहित भारतीय  मानक ब्यूरो की विभिन्न पहलों के बारे में जानकारी दी।

तकनीकी सत्र में राहुल कुमार गुप्ता, उप निदेशक भारतीय मानक ब्यूरो रायपुर ने विश्व मानक दिवस 2024 की थीम ‘एक बेहतर दुनिया के लिए साझा दृष्टिकोण’ उद्योग, नवाचार और बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी दी।  दीपक कुमार साहू, सहायक निदेशक भारतीय मानक ब्यूरो रायपुर ने भारतीय मानक ब्यूरो  की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया।

किरोड़ीमल शासकीय पॉलिटेक्निक रायगढ़, पीएम श्री शासकीय नटवर अंग्रेजी माध्यम स्कूल रायगढ़ और स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल खरसिया के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो की आउटरीच गतिविधियों में योगदान देने वाले उद्योगों और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में उद्योगों, ग्राम पंचायतों, सराफा संगठन, व्यापार संगठन एवं मानक क्लब से जुड़े शैक्षणिक संस्थान से 150 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित रहें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *