Pushpa 2 Nepal Box Office: नेपाल में अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने पलट दिया इतिहास, 20 दिनों में ही सारी दुनिया की फिल्मों को चटाई धूल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पिछले कुछ दिनों से हर तरफ सिर्फ एक ही फिल्म के नाम का शोर सुनाई दे रहा है. वो फिल्म है अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’, जो 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्म के साथ-साथ इस पिक्चर ने और भी कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए.

अब नेपाल में भी इस फिल्म ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है.

दरअसल, ‘पुष्पा 2’ नेपाल में हाईएस्ट ग्रॉसिंग फॉरेन फिल्म बन चुकी है. 20 दिनों में इस फिल्म ने नेपाली बॉक्स ऑफिस पर भारतीय रुपये के हिसाब से 24.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. अब तक दुनिया की कोई भी फिल्म नेपाल में इतना पैसा नहीं कमा पाई थी. इसी के साथ ‘पुष्पा 2’ नेपाल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली विदेशी फिल्म बन गई है.

‘पुष्पा 2’ में दिखे ये सितारे

मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है. सुकुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल, जैसे सितारे नजर आए हैं. सभी को इस फिल्म में खूब पसंद किया गया. वहीं ‘पुष्पा’ के वाइल्ड फायर अंदाज के साथ इस फिल्म ने दुनियाभर में इतिहास रच दिया है.

दुनियाभर में ‘पुष्पा 2’ ने कितने कमाए?

आमिर खान की ‘दंगल’ और प्रभास की ‘बाहुबली 2’ के बाद ‘पुष्पा 2’ भारत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. मेकर्स के मुताबिक इस पिक्चर ने दुनियाभर में 1705 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म सिर्फ 21 दिनों में इस विशाल आंकड़े तक पहुंची है. इसी के साथ इस फिल्म ने सबसे जल्दी 1700 करोड़ में शामिल होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

सैकनिल्क की मानें तो प्रभास की ‘बाहुबली 2’ ने वर्ल्डवाइड 1788 करोड़ की कमाई की थी. अगर ‘पुष्पा 2’ इस आंकड़े तक पहुंच जाती है तो प्रभास की फिल्म का रिकॉर्ड टूट जाएगा और अल्लू अर्जुन की फिल्म भारत की दूसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *