Pushpa 2 : अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 500 करोड़ का आंकड़ा पार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Pushpa 2 Box Office Collection: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2: द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. फिल्म की तगड़ी ओपनिंग और वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन ने इसे हिट बना दिया है.

 

तीसरे दिन की कमाई में शानदार उछाल

फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 115 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिससे इसकी बॉक्स ऑफिस पर धूम मच गई. पुष्पा 2 ने पहले दिन 150 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई थी और यह 93.8 करोड़ रुपये रही. हालांकि, वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखा गया, और तीसरे दिन 115 करोड़ रुपये की कमाई ने इसे और मजबूती दी.

कुल कलेक्शन

अब तक फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 383.7 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 164 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और दूसरे दिन 93.8 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

विभिन्न भाषाओं में फिल्म की कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने विभिन्न भाषाओं में तगड़ी कमाई की है:

तेलुगू वर्जन: 31.5 करोड़ रुपये
हिंदी वर्जन: 73 करोड़ रुपये
तमिल वर्जन: 7.5 करोड़ रुपये
कन्नड़ वर्जन: 0.8 करोड़ रुपये
मलयालम वर्जन: 1.7 करोड़ रुपये

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

इसी के साथ अल्लू अर्जुन की फिल्म हिंदी वर्जन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इस फिल्म ने ‘एनिमल’, ‘RRR’, ‘कल्कि’, ‘जवान’, ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं. इस फिल्म को दर्शकों द्वारा भरपूर प्यार मिल रहा हैं. देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी ये फिल्म धमाकेदार प्रदर्शन कर रही हैं.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *