हत्या के आरोपित को पूंजीपथरा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर, आरोपी गया जेल..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा  : रायगढ़ : दिनांक 27/10/2024 की रात्रि में सरायपाली स्थित रूपनाधाम स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट में श्रमिकों के बीच हुए एक विवाद के दौरान लोकेश धनवार (28 वर्ष), निवासी खमगड़ा, थाना बागबहार, जिला जशपुर, पर उसी प्लांट में कार्यरत जुगनू धनकी उर्फ राजेश्वर धनकी (32 वर्ष) ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

घटना प्लांट के अंदर बनी लेबर कॉलोनी में हुई। इस हमले में गंभीर रूप से घायल लोकेश धनवार को उपचार हेतु जिला अस्पताल रायगढ़ ले जाया गया, जहां दिनांक 28/10/2024 को रात्रि 00:47 बजे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की मृत्यु के पश्चात थाना कोतवाली में तहरीर पर बिना नंबरी मर्ग दर्ज किया गया। चूंकि घटना थाना पूंजीपथरा क्षेत्र में हुई थी, इसलिए मूल अपराध क्रमांक 242/2024 धारा 103(1) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा ने गवाहों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए एवं घटनास्थल का निरीक्षण किया, जिससे यह पुष्टि हुई कि  आरोपी जुगनू धनकी उर्फ राजेश्वर धनकी पिता जरहा धनकी उम्र 32 साल निवासी कोटछाल थाना सीतापुर जिला सरगुजा हाल मुकाम सरायपाली रुपानाधाम स्टील प्लांट लेबर कॉलोनी थाना पूंजीपथरा द्वारा ही यह अपराध किया गया था।

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके मेमोरेंडम के आधार पर लोहे की रॉड जब्त की गई है। आरोपी को आज दिनांक 30/10/2024 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

इस मामले में एसपी  दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम एवं डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक विजय एक्का एवं हमराह टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *