अवैध शराब के खिलाफ पूंजीपथरा पुलिस की कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब और मोटर साइकिल जब्त..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़  : पूंजीपथरा पुलिस ने 15 दिसंबर 2024 को ग्राम सामारूमा में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।


थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति घरघोड़ा की ओर से मोटरसाइकिल में अवैध महुआ शराब लेकर आ रहा है। पुलिस टीम ने सामारूमा के बजरंगबली मंदिर के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल (क्रमांक CG13BC 4975) का इंतजार किया। मोटरसाइकिल के पहुंचते ही उसे रोककर तलाशी ली गई, मोटर सायकल चालक आरोपी संतोष कुमार राम (32 वर्ष), निवासी मड़वारानी, जिला कोरबा, वर्तमान में बीएस प्लांट, तराईमाल में रह रहा था।

जिसमें 30 पाउच (500 मि.ली. प्रत्येक) में कुल 15 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत करीब 1,500 रुपये है। आरोपी ने अवैध शराब की बिक्री के लिए परिवहन करने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने मौके पर गवाहों के समक्ष शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। आरोपी पर थाना पूंजीपथरा में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक विजय एक्का, प्रधान आरक्षक विनीत तिक्री, आरक्षक ओम प्रकाश तिवारी,  उमाशंकर भगत और महिला आरक्षक प्रभावित पुष्पा कुजूर शामिल रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *