केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दंतेवाड़ा हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

डी पी मिश्रा ब्यूरो चीफ बस्तर संभाग नवभारत टाइम्स 24×7

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दंतेवाड़ा जिले में आयोजित बस्तर पंडुम कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुँचे। दंतेवाड़ा के कारली में स्थित हेलीपैड आगमन के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुँचे।

स्वागत के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री राम विचार नेताम और वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित डीजीपी अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज पिंगुआ, कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी., डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसपी गौरव राय सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment