WhatsApp जल्द ला सकता है सब्सक्रिप्शन प्लान, ‘WhatsApp Plus’ में मिलेंगे कई नए एक्स्ट्रा फीचर्स

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Technology: दुनिया का लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp आने वाले समय में यूजर्स के लिए सब्सक्रिप्शन आधारित प्लान लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नए प्लान का नाम ‘WhatsApp Plus’ हो सकता है, जिसके जरिए यूजर्स को कई एडवांस और कस्टमाइज्ड फीचर्स मिलेंगे। हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि ऐप के बेसिक फीचर्स पहले की तरह फ्री ही रहेंगे।

जानकारी के अनुसार, Meta Platforms द्वारा इस नए फीचर पर काम किया जा रहा है और इसे फिलहाल Android और iOS प्लेटफॉर्म के लिए डेवलप किया जा रहा है। यह एक ऑप्शनल सब्सक्रिप्शन प्लान होगा, यानी जो यूजर्स अतिरिक्त सुविधाएं चाहते हैं वही इसे ले सकेंगे।

टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि WhatsApp Plus में विज़ुअल कस्टमाइजेशन और बेहतर इंटरफेस कंट्रोल्स पर खास फोकस किया जाएगा। यूजर्स ऐप की थीम बदल सकेंगे, अलग-अलग कलर ऑप्शन चुन सकेंगे और कई नए आइकन स्टाइल का इस्तेमाल कर पाएंगे। बताया जा रहा है कि कंपनी करीब 14 नए आइकन स्टाइल तैयार कर रही है।

इसके अलावा चैट मैनेजमेंट को भी पहले से ज्यादा आसान बनाया जाएगा। फिलहाल यूजर्स केवल तीन चैट को ही पिन कर सकते हैं, लेकिन सब्सक्रिप्शन लेने के बाद यह लिमिट बढ़ाकर 20 चैट तक की जा सकती है।

नए प्लान में यूजर्स को मैसेज और कॉल के लिए अलग-अलग रिंगटोन सेट करने की सुविधा भी मिल सकती है। इससे WhatsApp नोटिफिकेशन को दूसरे ऐप्स से अलग पहचानना आसान होगा। साथ ही अलग-अलग अकाउंट के लिए भी अलग रिंगटोन सेट करने का विकल्प मिल सकता है।

हालांकि कंपनी के मुताबिक मौजूदा फीचर्स जैसे मैसेजिंग, वीडियो कॉल, वॉयस कॉल, फोटो और वीडियो शेयरिंग के साथ-साथ सिक्योरिटी से जुड़े फीचर्स पहले की तरह सभी यूजर्स के लिए मुफ्त ही उपलब्ध रहेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *